केरल में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा, आशा और आंगनवाड़ी कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ी

VD सतीशन ने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि 15 जून से राज्य की महिलाएं केएसआरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यूडीएफ की ‘इंदिरा गारंटी’ को लागू करने की दिशा में पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना के विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।

सरकार ने आशा वर्कर्स की सैलरी में हर महीने 3 हजार रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं, स्कूल के रसोइयों, प्री-प्राइमरी शिक्षकों और आयाओं के मानदेय में भी 1 हजार रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है।

कैबिनेट ने बुजुर्गों के लिए अलग विभाग बनाने का भी फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने इसे देश में अपनी तरह की पहली पहल बताया और कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सम्मानजनक देखभाल सुनिश्चित की जाएगी।

सरकार ने वरिष्ठ विधायक जी. सुधाकरण को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने की सिफारिश भी की है। 21 मई को विधायकों का शपथ ग्रहण और 22 मई को विधानसभा स्पीकर का चुनाव कराया जाएगा।

इसके साथ ही अलाप्पुझा में दो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कथित हमले के मामले की दोबारा जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अदालत के आदेश के अनुसार कार्रवाई कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई