सरकारी नौकरी के नाम पर 4.5 करोड़ की ठगी

फर्जी नियुक्ति पत्र बांटकर युवाओं को बनाया शिकार

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोपी गिरोह ने खाद्य व नागरिक आपूर्ति निरीक्षक, CSPDCL सहायक अभियंता और NTPC इंजीनियर पद के फर्जी नियुक्ति पत्र बांटकर 14 से अधिक युवाओं से करीब 4.5 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। ठगी का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित ज्वाइनिंग के लिए विभागों में पहुंचे और उन्हें बताया गया कि उनके नियुक्ति पत्र फर्जी हैं।

मुख्य आरोपी सरगुजा निवासी रजत कुमार गुप्ता है, जिसने प्रिया देशमुख (दुर्ग) और मोनीषा सिंह (बिलासपुर) के माध्यम से अन्य युवाओं को फंसाया। FIR के अनुसार, 50 लाख में नायब तहसीलदार बनाने की सौदेबाजी की गई थी। बाद में चयन न होने पर खाद्य निरीक्षक बनाने के नाम पर 20 लाख की ठगी हुई।

फर्जी नियुक्ति पत्रों में 2022 की परीक्षा, विभागीय आदेश और अधिकारियों के जाली हस्ताक्षर दर्शाए गए। CSPDCL, NTPC जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के फर्जी आदेशों में पदस्थापना और वेतन की जानकारी भी दी गई थी।

TI राजकुमार लहरे के अनुसार, आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। पुलिस आरोपी की पत्नी और अन्य साथियों की तलाश में भी जुटी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button