मकान बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, SIMS के डॉक्टर दंपती फरार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में पदस्थ डॉक्टर दंपती संजय बंजारे और उनकी पत्नी पल्लवी बंजारे पर मकान बेचने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। अब दोनों डॉक्टर फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ निवासी ठेकेदार चंदन सिंह ने वर्ष 2024 में रायपुर के माठपुरैना इलाके में स्थित एक मकान का सौदा डॉक्टर दंपती से किया था। सौदा 47 लाख रुपये में तय हुआ और चंदन ने 15 लाख 50 हजार रुपये एडवांस दे दिए। लेकिन ना तो मकान की रजिस्ट्री कराई गई और ना ही पैसे लौटाए गए।

जांच में यह भी सामने आया है कि इसी मकान को डॉक्टर दंपती ने बिलासपुर के आशीष टंडन और रायपुर के मोहम्मद तौसीफ को भी बेचने का झांसा दिया था और उनसे भी एडवांस राशि ली गई थी। जबकि वह मकान पहले से ही एलआईसी के पास गिरवी रखा हुआ है।

जब लोगों ने पैसे वापस मांगे, तो डॉक्टर दंपती ने उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद चंदन सिंह ने रायगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही डॉक्टर दंपती SIMS में ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं और उनके मोबाइल फोन भी बंद हैं।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई