Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

राजनांदगांव में म्यूल अकाउंट के जरिए 9 करोड़ की ठगी, 16 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। जिले में साइबर ठगों का एक बड़ा गिरोह पकड़ा गया है, जो म्यूल अकाउंट के जरिए करीब पौने 9 करोड़ रुपए की ठगी कर चुका था। इस गिरोह के सदस्य लोगों को पैसों का लालच देकर उनके बैंक खाते, चेकबुक और एटीएम कार्ड ले लेते थे। फिर इन खातों का इस्तेमाल धोखाधड़ी वाले लेन-देन में किया जाता था। साइबर सेल और बसंतपुर थाना पुलिस ने इस मामले में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कैसे होती थी ठगी?

एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि यह ठग पिछले 2-3 सालों से सक्रिय थे। ये आम लोगों को अलग-अलग तरीके से फंसाते थे। कभी शेयर ट्रेडिंग के नाम पर, कभी बैंक लोन दिलाने का झांसा देकर, तो कभी मोबाइल टावर लगवाने का लालच देकर। लोग जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में इनके जाल में फंस जाते थे और अपने बैंक अकाउंट ठगों को सौंप देते थे। इसके बदले ठग उन्हें कुछ कमीशन भी देते थे।

9 करोड़ की संदिग्ध लेन-देन

पुलिस जांच में सामने आया है कि इन म्यूल अकाउंट्स से अब तक पौने 9 करोड़ रुपए की संदिग्ध ट्रांजेक्शन हो चुकी है। ठगों की चालाकी यह थी कि वे एक साथ बड़ी रकम ट्रांसफर करने की बजाय, धीरे-धीरे छोटी रकम ट्रांसफर करते थे, ताकि किसी को शक न हो।

गिरफ्तार हुए 16 आरोपी

पकड़े गए 16 आरोपियों में बैंक खाते किराए पर देने वाले लोग और तीन खाता सप्लायर भी शामिल हैं। इनका नेटवर्क काफी बड़ा था और कई जगहों पर ये फर्जी बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस इस मामले में आगे जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी पकड़ने की कोशिश कर रही है।

एसपी की अपील

एसपी मोहित गर्ग ने लोगों से अपील की है कि वे जल्दी पैसा कमाने के लालच में न आएं और अपने बैंक खातों का किसी के साथ शेयर न करें। यह गैरकानूनी है और आप भी इसमें फंस सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति इस तरह का ऑफर देता है, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई