Fortification Checking: बिलासपुर स्टेशन में किलाबंदी चेकिंग,332 बिना टिकट यात्री पकड़े….
Fortification Checking: 415 मामलों से 2.19 लाख रुपए का जुर्माना.

बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ बिलासपुर रेलवे स्टेशन में बड़ा किलाबंदी चेकिंग अभियान चलाया गया। (Fortification Checking) सुबह से शाम तक चली इस कार्रवाई में टिकट चेकिंग टीम ने सख्ती दिखाते हुए कुल 332 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा। इसके साथ ही अनियमित टिकट और बिना बुक किए लगेज के मामले भी सामने आए। सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी.एस. चौहान के नेतृत्व में टीटीई और मुख्य टिकट निरीक्षकों की टीम ने स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर सघन चेकिंग की।
16 ट्रेनों में गहन चेकिंग,332 यात्री बिना टिकट , Fortification Checking
इस दौरान बिलासपुर से गुजरने वाली 16 ट्रेनों में गहन जांच की गई। अभियान में कुल 415 मामलों से 2 लाख 19 हजार 595 रुपए का जुर्माना वसूला गया।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले वैध टिकट जरूर खरीदें और स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट लेना न भूलें। साथ ही एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का ही उपयोग करने की सलाह दी गई है।





