Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

1 रुपये में जमीन दे रही है बिहार सरकार, बड़े निवेशकों के लिए खुला सुनहरा मौका

बिहार सरकार ने उद्योग लगाने की चाह रखने वाले निवेशकों के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि वह योग्य निवेशकों को सिर्फ 1 रुपये के टोकन अमाउंट पर जमीन उपलब्ध कराएगी। यह पहल उद्योगों को बढ़ावा देने और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

बिहार इंडस्ट्रियल निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025’ नामक इस योजना के तहत निवेशक 31 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य में बड़े उद्योग स्थापित हों, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ें।

किसे मिलेगी 1 रुपये वाली जमीन?

हर किसी को यह सुविधा नहीं मिलेगी। राज्य सरकार ने इसके लिए कुछ निर्धारित शर्तें रखी हैं:

  • 100 करोड़ रुपये का निवेश और 1,000 लोगों को रोजगार देने वाली कंपनियों को 10 एकड़ जमीन 1 रुपये में मिलेगी।
  • 1,000 करोड़ रुपये के निवेश पर सरकार 25 एकड़ जमीन इसी टोकन अमाउंट पर देगी।
  • फॉर्च्यून 500 कंपनियों के लिए यह नियम और आसान है—200 करोड़ के निवेश पर ही 10 एकड़ जमीन उपलब्ध होगी।
  • जो निवेशक इन श्रेणियों में नहीं आते, उन्हें भी फायदा मिलेगा, क्योंकि BIADA अपनी जमीन पर 50% तक की छूट दे रहा है।

पैकेज में और क्या मिलेगा?

जमीन के अलावा सरकार ने कई वित्तीय लाभ भी शामिल किए हैं:

  • 40 करोड़ रुपये तक की ब्याज सब्सिडी
  • 100% SGST की वापसी या
  • प्रोजेक्ट लागत के 300% तक नेट SGST रीइंबर्समेंट, जिसकी अवधि 14 वर्ष तक हो सकती है
  • 30% कैपिटल सब्सिडी का विकल्प

निवेशक अपनी जरूरत के अनुसार इनमें से कोई भी लाभ चुन सकते हैं।

आवेदन कैसे करें?

पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

  • निवेशक BIADA की वेबसाइट पर जाएं: biada1.bihar.gov.in
  • ‘Apply Online’ सेक्शन में रजिस्ट्रेशन करें
  • आवश्यक जानकारी भरें और आवेदन जमा करें
  • हेल्पलाइन नंबर 18003456214 पर सहायता उपलब्ध है
  • ‘लैंड बैंक’ सेक्शन में जिलेवार जमीन और ‘प्लग एंड प्ले’ शेड्स की जानकारी मिल जाएगी

यह योजना निवेशकों के लिए एक शानदार अवसर है। अगर आप बड़े निवेश की क्षमता रखते हैं और उद्योग स्थापित करने का इरादा है, तो बिहार सरकार की यह पेशकश आपकी बड़ी मदद कर सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई