भारत के पूर्व PM मनमोहन सिंह का निधन… AIIMS प्रबंधन ने की पुष्टि…

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री (PM) डॉ. मनमोहन सिंह (Doctor Manmohan Singh) का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया। उन्हें बेहोश होने के बाद शाम 8:06 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। एम्स प्रबंधन ने इस आशय की पुष्टि की है।

manmohan singh

 एम्स की प्रेस रिलीज के मुताबिक मनमोहन सिंह को रात 8:06 बजे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। पूरे प्रयास के बावजूद उन्हें बचा नहीं जा सका। उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण रात 9:51 बजे पर उनका निधन हो गया। बताते चलें क, मनमोहन सिंह 2 बार देश के प्रधानमंत्री रहे। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। मनमोहन सिंह के निधन की खबर आने के बाद AIIMS के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। प्रियंका गांधी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी AIIMS पहुंचे। उधर, पीएम मोदी ने सिंह के परिवार से बात की। इस बीच, कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी गई है। राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे देर रात दिल्ली पहुंचेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी. उन्होंने एक एक्स पोस्ट में उनके साथ तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक में हैसाधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री समेत कई पदों पर काम किया। सालों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद के अंदर उनका योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए। जब डॉ. मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब हम रोजाना बातचीत करते थे। हम शासन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा करते थे। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा देखने को मिलती थी। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति

 राजनीतिक कैरियर:

उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत 1971 में वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में हुई। जल्द ही वह मुख्य आर्थिक सलाहकार और वित्त मंत्रालय में सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हुए। कई मायनों में 1991 से 1996 तक वित्त मंत्री के रूप में सिंह की वित्त नीतियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बदल दिया।

……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई