अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग का बड़ा एक्शन: 10 हजार एकड़ से ज्यादा वन भूमि पर अवैध कब्जा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन विभाग ने जंगलों पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। राज्य सरकार के अनुसार, प्रदेश में लगभग 10,348 एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जा है, जहां लोग या तो मकान बना चुके हैं या खेती कर रहे हैं। वहीं, केंद्र सरकार के संसद में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च 2024 की स्थिति में यह आंकड़ा 41,738 एकड़ तक पहुंच चुका है।

जनवरी 2025 तक 2997 शिकायतें वन विभाग के पास लंबित हैं, जिनमें सबसे अधिक मामले सरगुजा (393), द. कोंडागांव (297), कवर्धा (232), सूरजपुर (223) और रायगढ़ (185) वन मंडलों से हैं। धमतरी वन मंडल में सबसे ज्यादा 1512 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा है। इसके बाद कवर्धा (1284 एकड़), गरियाबंद (1144 एकड़), प. भानुप्रतापपुर (1141 एकड़) और द. कोंडागांव (1079 एकड़) आते हैं। वन विभाग ने एक साल में 1613 एकड़ जमीन खाली कराई है। इसमें धमतरी (933 एकड़), बस्तर (290), मुंगेली (144), बीजापुर (139) और कोरबा (25) प्रमुख हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई