वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन लकड़ी का डंप पकड़ा गया

बीजापुर। सामान्य वन विभाग ने बीजापुर में अवैध सागौन की लकड़ी के भंडार पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई जिला मुख्यालय के न्यू पुलिस लाइन के सामने और भट्टीपारा में स्थित डेरी फार्म में की गई। दोनों स्थानों से दो टिप्पर और लगभग पांच से छह घनमीटर कीमती सागौन लकड़ी बरामद की गई।

वन विभाग को लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर सोमवार को टीम ने छापा मारा और यह बड़ा अवैध डंप पकड़ा गया। वन अमला फिलहाल मौके पर जांच कर रहा है, ताकि बरामद लकड़ी के स्रोत और वास्तविक मालिक का पता लगाया जा सके।

वन विभाग ने अब तस्करों और विभागीय कर्मचारियों के बीच मिलीभगत की संभावना को लेकर जांच शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय के कई फर्नीचर मार्टों में भी तलाशी जारी है। पुलिस लाइन के पास यह लकड़ी मिलने से यह संदेह जताया जा रहा है कि वन कर्मियों की जानकारी या मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी मात्रा में लकड़ी इकट्ठी नहीं की जा सकती थी।

बीजापुर सामान्य वन विभाग के वन मंडलाधिकारी एन. रंगनाथन ने बताया कि देर रात गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा गया। सुबह से कार्रवाई शुरू हुई और लगभग छह घनमीटर अवैध लकड़ी जब्त की गई। उन्होंने कहा कि लकड़ी की मेजरमेंट और जांच की जा रही है, ताकि स्पष्ट हो सके कि लकड़ी कितनी और किसकी है।

इस कार्रवाई से वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए यह संदेश दिया है कि राज्य में वन संपदा की सुरक्षा और संरक्षण के लिए कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई