रायगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर जोर, छात्रवृत्ति और बोर्ड परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश

रायगढ़।जिले की शासकीय माध्यमिक शालाओं में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार, छात्रवृत्ति योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ और बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश और जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.वी. राव के मार्गदर्शन में ओ.पी. जिंदल स्कूल, पतरापाली में संपन्न हुई।

बैठक में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, शासकीय माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठक और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा का मुख्य फोकस छात्रवृत्ति योजनाओं, एनएमएमएस, प्रयास योजना और कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में सुधार पर रहा।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.वी. राव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी है, इसलिए सभी विद्यालय समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर विशेष रणनीति पर भी चर्चा हुई। कमजोर छात्रों की पहचान कर उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं, नियमित मार्गदर्शन और निरंतर प्रेरणा देने के निर्देश दिए गए। साथ ही शिक्षकों को वीएसके ऐप के माध्यम से प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने को कहा गया।

एनएमएमएस और प्रयास योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी कक्षा 8वीं के छात्रों से अनिवार्य रूप से फॉर्म भरवाए जाएं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित अभ्यास कराया जाए।

बैठक के समापन पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छात्रों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई