कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से बरसे फूल, भोरमदेव में हुआ भव्य स्वागत

कवर्धासावन के तीसरे सोमवार पर भोरमदेव मंदिर में कांवड़ियों का शानदार स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस मौके को खास बनाने के लिए हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूलों की बारिश कराई। यह आयोजन कवर्धा जिले में हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी हिस्सा लिया।

चारों नेता रायपुर से “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ रवाना हुए और भोरमदेव पहुंचकर हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसाए। यह नजारा बेहद भावुक और भक्तिमय था।

इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 146 करोड़ रुपये की लागत से भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश के अमरकंटक में भी प्रयास हो रहा है कि वहां की सरकार जमीन दे, ताकि कांवड़ियों के ठहरने के लिए अच्छी व्यवस्था की जा सके।

भोरमदेव मंदिर हर साल बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों को आकर्षित करता है। श्रद्धालु करीब 100 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर अमरकंटक से यहां जल चढ़ाने आते हैं। इस बार शासन ने उनके स्वागत को यादगार बना दिया।

सरकार की ये पहल भक्तों के लिए एक नई उमंग और भक्ति भावना का प्रतीक बन गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई