दिल्ली-NCR में बाढ़, अजमेर में झील टूटी; पंजाब में तबाही

दिल्ली। दिल्ली-NCR में लगातार बारिश से यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नोएडा के सेक्टर-135 और 151 में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। कई सोसायटी जलमग्न हो गई हैं और लोग घरों में कैद हैं। गुरुग्राम और हरियाणा के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

राजस्थान के अजमेर में गुरुवार देर रात बोराज झील की पाल टूटने से बड़ा हादसा हुआ। झील से निकले पानी ने एक हजार से ज्यादा घरों को डूबो दिया। कई गाड़ियां बह गईं और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। लोग छतों पर जाकर जान बचाने को मजबूर हुए। प्रशासन और बचाव दलों ने देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

अजमेर में बोराज तालाब की पाल टूटने के बाद कई कॉलोनियों में एक से डेढ़ फीट पानी भर गया।

पंजाब में बाढ़ से हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं। अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। 23 जिलों के 1,655 गांव प्रभावित हैं और 3.55 लाख से अधिक लोग मुसीबत में हैं। 1.71 लाख हेक्टेयर फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। हालांकि, अगले 5 दिनों तक यहां बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, जिससे राहत की उम्मीद है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड से संपर्क व्यवस्था पूरी तरह टूट गई है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बंद हो गईं। रामबन जिले में 283 घर क्षतिग्रस्त हुए और 950 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। कश्मीर में 6 सितंबर तक स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मथुरा, उज्जैन, रतलाम और हिमाचल के कुल्लू में भी जलभराव और हादसों की खबरें सामने आई हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

रूपनगर के चमकौर साहिब में गुरुवार को लोगों ने रेत भरी बोरियों से खुद बांध को मजबूत किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button