‘सिंघम’ डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, 4 राउंड चली गोलियां

मुंबई। फिल्म ‘सिंघम’ समेत कई हिट फिल्मों के निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई है। रविवार को अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के पश्चिमी उपनगर जुहू स्थित रोहित शेट्टी के आवास के बाहर तड़के अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात लोगों ने चार राउंड फायरिंग की। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद जुहू पुलिस और अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई।

अधिकारियों के मुताबिक, किसी ने भवन की ओर गोली चलाई है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग किस उद्देश्य से की गई। यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय रोहित शेट्टी अपने घर पर मौजूद थे या नहीं।

घटना के बाद एहतियातन भवन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button