एटीआर में गोलीबारी के बाद सख्त हुए विधायक धर्मजीत सिंह, वन अधिकारियों को लगाई फटकार

बिलासपुर।अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) से जुड़े एक गंभीर मामले ने जिले में हड़कंप मचा दिया है। जंगल में बिना अनुमति हथियार लेकर घुसने और गोलीबारी की घटना सामने आने के बाद अब जनप्रतिनिधि भी एक्शन मोड में आ गए हैं। इस मामले को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने बिलासपुर के मुख्य वन संरक्षक और डीएफओ यू.आर. गणेशन को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि एटीआर की पिछली सीमा से लगे खुड़िया, औरापानी सहित आसपास के जंगल क्षेत्रों में लगातार असामाजिक तत्वों की आवाजाही हो रही है। लोग बिना किसी अनुमति के हथियार लेकर जंगल में घुस रहे हैं, जिससे अवैध शिकार की आशंका बढ़ गई है।

विधायक धर्मजीत सिंह ने इस स्थिति को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यदि वन विभाग समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं करता है, तो इसका सीधा नुकसान वन्य जीवों और जंगल की सुरक्षा को होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर तत्काल बैठक करें और यह सुनिश्चित करें कि जंगल में अवैध प्रवेश पूरी तरह रोका जाए।

उन्होंने यह भी साफ कहा कि जंगल केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की धरोहर है। इसकी सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाल ही में एटीआर क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना ने वन विभाग की सतर्कता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

फिलहाल, विधायक की सख्त चेतावनी के बाद सभी की नजरें वन विभाग पर टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में ठोस कार्रवाई करता है या फिर यह मामला सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई