Fire in the Hostel: कोनी आईटीआई हॉस्टल में भड़की आग, छात्राओं ने कपड़ों से बुझाई लपटें
कोनी हॉस्टल में फिर दांव पर लगी छात्रों की जान, प्रबंधन मौन...

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र स्थित (Fire in the Hostel) आईटीआई हॉस्टल से सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल देने वाली एक बेहद डरावनी तस्वीर सामने आई है, जहाँ हॉस्टल परिसर में रखे एक गैस सिलेंडर में अचानक भीषण आग लग गई। इस आपातकालीन स्थिति ने हॉस्टल की बदहाल व्यवस्थाओं को उजागर कर दिया है, क्योंकि आग बुझाने के लिए वहां कोई भी अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) या पुख्ता इंतजाम मौजूद नहीं थे।
सुरक्षा के नाम पर खिलवाड़, (Fire in the Hostel)
स्थिति इतनी भयावह थी कि अपनी जान बचाने की जद्दोजहद में छात्राएं खुद ही गीले कपड़ों और उपलब्ध संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश करती नजर आईं, जो किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा था। यह पहली बार नहीं है जब इस हॉस्टल की अव्यवस्था चर्चा में आई हो; इससे पहले भी परिसर में जहरीले सांपों के घुसने का वीडियो वायरल हो चुका है, जिसने छात्रों के बीच भारी दहशत पैदा कर दी थी। बार-बार होती इन लापरवाहियों और प्रशासन की अनदेखी के कारण अब हॉस्टल में रह रहे छात्रों की जान पर बन आई हैँ……..




