Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

दादरा-नगर हवेली के इंडस्ट्रियल एरिया में आग का तांडव

रात 10:14 बजे लगी भीषण आग, कई फैक्ट्रियां प्रभावित; अफरातफरी का माहौल—दमकल और NDRF ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

दिल्ली। दादरा और नगर हवेली के दादरा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। रात 10 बजकर 14 मिनट पर लगी इस आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। फैक्ट्रियों की ओर से उठती लाल-लाल लपटें और आसमान में पहुंचता काले धुएं का गुबार खौफनाक मंजर पेश कर रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आग की ऊंची-ऊंची लपटें साफ दिखाई दे रही हैं।

आग की खबर मिलते ही दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें तेजी से मौके पर पहुंचीं। टीमों ने लगातार कई घंटों तक मोर्चा संभाला और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। फिर भी, आग ने इंडस्ट्रियल एरिया को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई यूनिट और मशीनरी जलकर खाक हो गईं।

पुलिस और प्रशासन फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटा है। अधिकारियों का कहना है कि यह हादसा लापरवाही या किसी तकनीकी गलती की वजह से हुआ, इसकी जांच जारी है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में फायर सेफ्टी स्टैंडर्ड की पोल खोलकर रख दी है।

स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जाएगी और भविष्य में ऐसे हादसे न हों इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत और मायूसी का माहौल है, जबकि फैक्ट्री मालिक नुकसान के आकलन में लगे हुए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई