पंजाब में कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा की शिकायत पर AAP नेताओं पर FIR दर्ज

चंडीगढ़ – पंजाब में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की शिकायत पर आम आदमी पार्टी (AAP) के दो वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चंडीगढ़ पुलिस ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, वित्त मंत्री हरपाल चीमा और AAP की पंजाब सोशल मीडिया टीम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 336(4), 356 और 61/2 के तहत मामला दर्ज किया है।

बाजवा ने आरोप लगाया कि उनके एक वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की फर्जी क्रांतिकारी टोली पिछले तीन सालों से झूठ, फर्जीवाड़ा और वीडियो से छेड़छाड़ करने में माहिर हो गई है। उन्होंने इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी थी, जिसके आधार पर अब केस दर्ज किया गया है।

बाजवा ने आगे दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी जांच जारी है। उन्होंने कहा कि मान के खिलाफ सभी जरूरी सबूत एकत्र कर लिए गए हैं और जल्द ही उन पर भी कानूनी कार्रवाई होगी।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह बाजवा द्वारा दर्ज की गई एफआईआर का स्वागत करते हैं। चीमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बार-बार अपने रुख में यू-टर्न लेती रही है और भाजपा के साथ मिलकर आप नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता सब देख रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button