Police station siege: धर्मांतरण के विरोध में किया FIR दर्ज, हिंदू संगठनों ने किया थाने का घेराव

Police station siege: बिलासपुर। बिलासपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां धर्मांतरण के विरोध के चलते हिंदू संगठनों ने जमकर आक्रोश जताया। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने का घेराव करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। प्रदर्शनकारी रामसिंह ठाकुर के समर्थन में थाने पहुंचे और खुद गिरफ्तारी देने की बात कहकर हंगामा किया।

मामला राजेंद्र नगर चौक का है, जहां बीते दिनों एक प्रार्थना सभा की आड़ में कथित धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने धर्मांतरण करने वालों पर कार्रवाई की, लेकिन अब उसी मामले में संगठन से जुड़े रामसिंह ठाकुर के खिलाफ भी FIR दर्ज कर दी गई है।

इसी FIR के विरोध में रामसिंह ठाकुर आज सिविल लाइन थाने पहुंचे और उनके साथ बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए नारेबाजी की और सभी को गिरफ्तार करने की मांग की। बाद में पुलिस ने रामसिंह को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मामला जमानती होने के कारण उन्हें थाने से ही छोड़ दिया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button