बिलासपुर: धर्मांतरण के विरोध में थाने पहुंचा हिंदू संगठन, रामसिंह की गिरफ्तारी पर जताया आक्रोश

बिलासपुर में आज हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सिविल लाइन थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक प्रदर्शनकारी थाने के मुख्य गेट के सामने बैठकर नारेबाजी करते रहे।

दरअसल, कुछ दिनों पहले राजेंद्र नगर चौक के पास एक प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन ने इसका विरोध किया और पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की थी।

लेकिन अब इसी मामले में दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने हिंदू संगठन से जुड़े रामसिंह ठाकुर पर भी FIR दर्ज कर ली है। इस कार्रवाई के विरोध में रामसिंह और उनके साथ जुड़े कई लोग आज खुद गिरफ्तारी देने थाने पहुंच गए।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि धर्मांतरण का विरोध करने के बावजूद पुलिस रामसिंह के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर रामसिंह को गिरफ्तार करना है, तो सभी हिंदुओं को भी गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहा कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button