UP पुलिस के कांस्टेबल पर दिल्ली में रेप की FIR, चाय में बेहोशी की दवा पिलाकर किया रेप –

नई दिल्लीः यूपी पुलिस के एक पीएसी (कांस्टेबल) का जवान पर 38 वर्षीय महिला ने रेप का आरोप लगाया है. आरोप है कि कांस्टेबल पिछले करीब तीन साल से ब्लैकमेल कर रेप कर रहा है. गर्भवती होने पर उसने महिला का जबरन गर्भपात भी कराया था. पीड़िता की शिकायत पर उत्तर पूर्वी दिल्ली की ज्योति नगर थाना पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने, जान से मारने की धमकी देने, गर्भपात कराने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का मायका ज्योति नगर इलाके में है. 2020 में उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी. वह उसके पड़ोस में किराए पर रहने आया था. उस समय वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था. शुरुआत में आरोपी ने महिला के भाई से दोस्ती की और घर आना-जाना शुरू कर दिया. इस बीच जुलाई 2021 में महिला के भाई की मौत हो गई.
चाय पिलाकर किया बेहोशः महिला के मुताबिक, 2 अगस्त 2021 को वह अपने मायके में अकेली थी. आरोपी बाहर से चाय ले आया और उसे पीने को दिया. चाय पीते ही वह बेहोश हो गई. होश आया तो उसकी इज्जत लूट चुकी थी. उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो उसने एक वीडियो दिखाया और उसे जुबान बंद करने की धमकी दी. वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी गई.
जबरन कराया गर्भपातः महिला का आरोपी है कि इस दौरान उसकी पीएसी जवान के तौर पर नौकरी लग गई. इसके बाद वह लगातार दिल्ली आता और उसे धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता है. उसने वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर लाख रुपए भी ले लिया. आरोप है कि गर्भवती होने पर इसी साल चार जुलाई को उसने उसका गर्भपात भी करवा दिया. आखिरी बार 27 जुलाई को आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. परेशान होकर पीड़िता ने अब पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button