बिहार में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, अगले हफ्ते चुनाव तारीखों का ऐलान संभव

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। आयोग ने यह जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर अपलोड की है, जहां वोटर अपने विवरण की जांच कर सकते हैं। इस लिस्ट में 14 लाख नए वोटर्स जुड़े हैं। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट एक अगस्त को जारी की गई थी और एक सितंबर तक दावे-आपत्तियां ली गई थीं। अब फाइनल लिस्ट की कॉपी सभी जिलाधिकारियों के माध्यम से 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएगी।

अगर किसी मतदाता का नाम लिस्ट से छूट गया है, तो वह नामांकन की आखिरी तारीख से 10 दिन पहले तक Form 6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकता है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी पात्र नागरिक वोटिंग अधिकार से वंचित नहीं होगा और अपात्र व्यक्ति को शामिल नहीं किया जाएगा।

243 सीटों वाली बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को पूरा हो रहा है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग 4 और 5 अक्टूबर को पटना दौरे के बाद अगले हफ्ते चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, पहले चरण की वोटिंग छठ पर्व के तुरंत बाद अक्टूबर के अंत में होने की संभावना है। वहीं आयोग ने बिहार चुनाव और अन्य राज्यों में उपचुनावों की निगरानी के लिए 470 पर्यवेक्षकों की तैनाती की तैयारी शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button