टैरिफ वॉर के बीच पीएम मोदी से बोले फिजी पीएम, बाेले ‘आपसे कोई खफा है, लेकिन आप संभाल लेंगे’  

दिल्ली। अमेरिका द्वारा भारतीय सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के ऐलान के बीच फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी लिगामामदा रबुका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है। मंगलवार को नई दिल्ली में इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स (ICWA) में ‘ओशन ऑफ पीस’ विषय पर अपने संबोधन के बाद रबुका ने कहा कि पीएम मोदी इतनी ताकत रखते हैं कि किसी भी दबाव को आसानी से संभाल सकते हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई बातचीत में उन्होंने मोदी से कहा था—“कोई आपसे खफा है, मगर आप इस स्थिति को सहजता से झेल लेंगे।”

चार दिन के भारत दौरे पर आए रबुका का दिल्ली में गर्मजोशी से स्वागत हुआ। 25 अगस्त को उन्होंने राजघाट पर श्रद्धांजलि दी और हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी भेंट की। 26 अगस्त को सप्तु हाउस में अपने भाषण में रबुका ने भारत-फिजी रिश्तों को और मजबूत करने की बात कही।

भारत और फिजी का संबंध ऐतिहासिक है। 1879 से 1916 के बीच करीब 60,553 भारतीय मजदूर गन्ने के खेतों में काम करने के लिए फिजी पहुंचे थे, जिन्हें ‘गिरमिटिया’ कहा जाता है। स्वतंत्रता से पहले ही भारत ने 1948 में वहां अपना कमिश्नर भेजा था, जिसे बाद में हाई कमिश्नर का दर्जा मिला। रबुका का दौरा 27 अगस्त को दिल्ली से प्रस्थान के साथ समाप्त होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई