महिला ट्यूबर गिरफ्तार, सीएम के खिलाफ वीडियो किया था अपलोड

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की आलोचना करने वाले दो महिला यूट्यूबर्स को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, ये महिला यूट्यूबर्स सोशल मीडिया पर बार-बार वीडियो पोस्ट कर रही थीं, ताकि ज्यादा व्यूज मिल सकें। गिरफ्तारी कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल के स्टेट सेक्रेटरी की शिकायत पर हुई। दोनों महिला यूट्यूबर्स को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया।

पुलिस अधिकारी पी विश्वप्रसाद ने बताया कि यह वीडियो फरवरी में भारत राष्ट्र समिति (BRS) के मुख्यालय में शूट हुआ था। वीडियो में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ अपमानजनक बातें की गई थीं। पुलिस का कहना है कि इस वीडियो को बजट सत्र से पहले 10 मार्च को जानबूझकर जारी किया गया था। पुलिस ने यह भी कहा कि वीडियो का कंटेंट अश्लील और अपमानजनक था। इसके लिए आरोपियों को BRS से पैसे मिले थे। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

पूरा मामला

वीडियो में यूट्यूब चैनल पल्स डिजिटल न्यूज नेटवर्क की मैनेजिंग डायरेक्टर रेवती पोगदंडा और उनकी सहयोगी तन्वी यादव को गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस ने इस वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में कहा गया था कि वीडियो में एक व्यक्ति मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कर रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। गिरफ्तारी से पहले रेवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा कि पुलिस उनके घर पर है और उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है। रेवती ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी उन पर और उनके परिवार पर दबाव बना रहे हैं।

महिला यूट्यूबर्स का वकील क्या कहता है

महिला यूट्यूबर्स के वकील जक्कुला लक्ष्मण ने कहा कि दोनों को अपना काम करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बस एक आम व्यक्ति का इंटरव्यू लिया, जो सरकार से नाराज था, और इसे अपने चैनल पर दिखाया। इससे पहले, रेवती ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को टैग करते हुए एक सवाल पूछा था कि क्या यही लोकतंत्र है जिसे वे मानते हैं? उन्होंने यह भी कहा कि अपनी राय रखना अपराध कैसे हो सकता है?

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
Eid 2025: ईद पर खूब जचेंगी ऐसी ट्रेंडी ज्वेलरी, आज ही खरीद कर रख लें होली 2025: लड़कों के लिए स्किन केयर टिप्स, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये उपाय
Eid 2025: ईद पर खूब जचेंगी ऐसी ट्रेंडी ज्वेलरी, आज ही खरीद कर रख लें होली 2025: लड़कों के लिए स्किन केयर टिप्स, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये उपाय