बिलासपुर में बढ़ते अपराधों से दहशत, पुलिस पर उठ रहे सवाल

बिलासपुर। न्यायधानी में इन दिनों अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन चाकूबाजी, लूट और चोरी की घटनाओं ने शहरवासियों को दहशत में डाल दिया है। दिनदहाड़े अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

शहरवासियों का कहना है कि पुलिस किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है। लोगों की मांग है कि शहर के सभी चौक-चौराहों, बाजारों और शासकीय कार्यालयों में पुलिस जवानों की तैनाती की जाए। साथ ही उन्हें पेट्रोलिंग के लिए बाइक उपलब्ध कराई जाए, ताकि अपराधियों की धरपकड़ तेजी से हो सके।

नागरिकों का यह भी कहना है कि सभी वार्डों में पुलिस प्रहरियों की तैनाती जरूरी है। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और उन्हें कंट्रोल रूम से जोड़ा जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल कार्रवाई हो सके।

फिलहाल लोग पुलिस से सक्रिय कदम उठाने और शहर की कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button