Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

भारत की एयरस्ट्राइक का डर फिर सताने लगा पाकिस्तान, 23 जुलाई तक बंद किया एयरस्पेस

दिल्ली। भारत की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान एक बार फिर खौफ में है। 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई की रात पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था।

इस जवाबी कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई थी। इस सैन्य अभियान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया था। अब दो महीने बाद भी पाकिस्तान को भारत की नई एयरस्ट्राइक की आशंका सता रही है। इसी के चलते उसने 16 जुलाई से 23 जुलाई तक अपने सेंट्रल सेक्टर की एयरस्पेस पूरी तरह बंद कर दी है, जबकि 22 और 23 जुलाई को दक्षिणी हवाई सीमा भी बंद रखने की घोषणा की गई है।

पाकिस्तान ने मिसाइल परीक्षा बताया कारण

पाकिस्तान की तरफ से एयरस्पेस बंद करने का कारण “मिलिट्री एक्सरसाइज” या “मिसाइल परीक्षण” बताया गया है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार हाल के दिनों में पाकिस्तान में चीनी कार्गो विमानों की गतिविधि देखी गई है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चीन ने पाकिस्तान को नई सैन्य तकनीक, एयर डिफेंस सिस्टम और हथियार मुहैया कराए हैं।

अमेरिका ने TRF पर लगाया प्रतिबंध

इस बीच, अमेरिका ने पहलगाम हमले में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के फ्रंट संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) को ग्लोबल टेरर ऑर्गनाइजेशन घोषित कर उस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका ने TRF की सभी संपत्तियों को जब्त करने और अमेरिकी नागरिकों को इससे किसी भी प्रकार का लेनदेन करने से रोक दिया है। यह कार्रवाई भारत द्वारा TRF की आतंकी गतिविधियों के अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुत किए गए सबूतों के आधार पर हुई है, जिससे पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव और अधिक बढ़ गया है।

ऑपरेशन सिंदूर जारी: धनखड़

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हाल ही में कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है, यह अब भी जारी है।” उन्होंने यह बात वाइस प्रेसिडेंट एन्क्लेव में भारतीय रक्षा संपदा सेवा के 2024 बैच के ट्रेनी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। इस बयान के बाद पाकिस्तान की चिंता और गहराई है, जिससे उसने एक बार फिर एयरस्पेस बंद कर भारत की संभावित कार्रवाई से खुद को सुरक्षित करने की कोशिश की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई