इंजन पटरी से उतरा, रेल यातायात बाधित; यात्रियों को घंटों परेशानी

बिलासपुर। कटनी रेल मार्ग पर मंगलवार रात बड़ा हादसा टल गया। बेलगहना यार्ड की कॉमन लूप लाइन नंबर 4 पर रात करीब 9:30 बजे एक डीजल इंजन के दो पहिए पटरी से उतर गए। घटना से इस मार्ग पर रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया और कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। यात्रियों को घंटों इंतजार और असुविधा का सामना करना पड़ा।

दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस, दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस और दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को भाठापारा, निपनिया, तिल्दा और उसलापुर स्टेशनों पर रोक दिया गया। वहीं, कटनी और शहडोल की ओर से आने वाली गाड़ियां भी अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं। इस दौरान यात्रियों की मदद के लिए रेलवे ने प्रभावित स्टेशनों पर हेल्प बूथ बनाए और पानी व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर जोन मुख्यालय से रेलवे इंजीनियरिंग और राहत दल मौके पर पहुंचा। कर्मचारियों ने देर रात तक मेहनत कर डीजल इंजन को वापस पटरी पर चढ़ाने का प्रयास किया। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद राहत कार्य सफल रहा और रेल लाइन को सामान्य कर दिया गया। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन धीरे-धीरे बहाल हो पाया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, रेल यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई