लश्कर आतंकी अल्ताफ अली एनकाउंटर में ढेर, बांदीपोरा में मुठभेड़ जारी

बांदीपोरा। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर अल्ताफ अली मारा गया।

दो सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं। पहलगाम हमले के बाद सेना लगातार अलर्ट पर है। बांदीपोरा के कुलनार बाजीपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। सेना और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, तभी आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे एक दिन पहले, उधमपुर के डूडू बसंतगढ़ इलाके में भी सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक हवलदार शहीद हो गए थे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button