बीजापुर में सुरक्षाबलों और माओवादियों की मुठभेड़, 6 माओवादी ढेर, DVCM दिलीप बेंडजा सहित 4 महिलाएं भी शामिल

बीजापुर।जिले के उत्तर-पश्चिमी इलाके में थाना भोपालपटनम और थाना फरसेगढ़ के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भयंकर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कुल 6 माओवादी मारे गए, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। मारे गए माओवादियों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी के इंचार्ज और शीर्ष माओवादी नेता DVCM दिलीप बेंडजा भी शामिल हैं, जिस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जिले में माओवादी विरोधी अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में 163 माओवादी मारे गए थे, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 8 माओवादी ढेर हो चुके हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि जनवरी 2024 से अब तक कुल 229 माओवादी मारे गए, 1126 गिरफ्तार किए गए और 876 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि निरंतर सूचना-आधारित अभियानों और स्थानीय सहयोग से माओवादी प्रभाव लगभग खत्म होने की ओर है। उन्होंने शेष बचे माओवादियों से आत्मसमर्पण कर शांति और विकास के मार्ग को अपनाने की अपील की।

अभियान के दौरान जंगल में भालू और वनभैंसा के हमले से दो जवान घायल हो गए, जिन्हें सुरक्षित रूप से हायर सेंटर भेजा गया। दोनों जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई