रायपुर में 15 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर: तीन दिवसीय रोजगार मेला शुरू

राजधानी रायपुर में तीन दिन तक राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। 29, 30 और 31 जनवरी को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार में लगने वाले इस मेले में निजी क्षेत्र के लगभग 15 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग इस आयोजन का संचालन कर रहा है। जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 29 जनवरी को लिया जाएगा। अलग-अलग जिलों के लिए साक्षात्कार की तिथियां अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। बड़ी संख्या में निजी कंपनियां मेले में भाग लेंगी और योग्य युवाओं का चयन करेंगी।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का www.erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर रोजगार पंजीयन और रोजगार मेला पंजीयन दोनों करना अनिवार्य है। जिन आवेदकों ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है, वे पोर्टल पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं।

साक्षात्कार के समय शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अनुभव प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। पहले ही पंजीयन कर चुके आवेदकों को दोबारा पंजीयन करने की आवश्यकता नहीं है। अधूरे आवेदन को पोर्टल पर पूरा किया जा सकता है।

मेले से जुड़ी जानकारी मेला स्थल पर बने हेल्पडेस्क या जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर से प्राप्त की जा सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई