फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन पर अश्लील डांस और नोट उड़ाने का मामला, रोजगार सहायक बर्खास्त

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस और नोट उड़ाने का मामला सामने आया है। इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रोजगार सहायक को बर्खास्त कर दिया है।

वायरल वीडियो में रोजगार सहायक डांसरों के साथ डांस करते और उन पर नोट लुटाते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के लिए करीब 10 लाख रुपए में डांसरों को बुलाया गया था। देर रात तक चले इस आयोजन में फिल्मी गानों पर डांस किया गया, जिस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई।

घटना सोनहत ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोड़ी में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन के बाद की है। रात में स्कूल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां यह विवादित गतिविधि हुई। कार्यक्रम में कुछ जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे, लेकिन समापन के बाद वे वापस लौट गए थे।

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की संस्कृति के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां प्रशासनिक लापरवाही का प्रमाण हैं और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

जांच में सामने आया है कि रोजगार सहायक और पंचायत प्रतिनिधि से जुड़े कुछ लोगों ने ही डांस पार्टी की व्यवस्था की थी। वीडियो वायरल होने के बाद जनपद पंचायत प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रोजगार सहायक को पद से हटा दिया।

बताया जा रहा है कि संबंधित रोजगार सहायक पहले भी विवादों में रहा है और उस पर सरकारी योजनाओं में अनियमितता के आरोप लग चुके हैं। इस मामले के बाद प्रशासन अब ऐसे आयोजनों पर कड़ी निगरानी रखने की तैयारी कर रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई