Employees’ Union Memorandum: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन।

पेंशन निर्धारण और मोबाइल ऐप हाजिरी सहित कई मुद्दों पर सरकार से समाधान की मांग।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 18 मार्च को (Employees’ Union Memorandum) प्रदेशभर में आंदोलन करने का निर्णय लिया है। फेडरेशन के आह्वान पर सभी विभागों के कर्मचारी उस दिन भोजन अवकाश के दौरान धरना-प्रदर्शन करेंगे और अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। फेडरेशन ने 18 मार्च को प्रदेशभर के जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में भोजन अवकाश के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस दौरान कर्मचारी अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, (Employees’ Union Memorandum)

फेडरेशन के पदाधिकारियों के अनुसार कर्मचारियों की लंबे समय से कई मांगें लंबित हैं, जिन पर अब तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना का निर्धारण, मोबाइल ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था पर पुनर्विचार, विभिन्न भत्तों में संशोधन और सेवा से जुड़े अन्य मुद्दे शामिल हैं।

आंदोलन को सफल बनाने के लिए फेडरेशन द्वारा सभी विभागों में सूचना भेज दी गई है और कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। पदाधिकारियों का कहना है कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।फेडरेशन ने उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई