हाथियों का आतंक, रायगढ़ में फसलें हो रही हैं बर्बाद

रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल में इन दिनों हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। देर रात, प्रतापपुर सर्किल के ग्राम बगड़ा में चार हाथी अचानक जंगल से निकलकर गांव में घुस आए। इस दौरान उन्होंने किसानों की मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। गांव में हाथियों के पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन वन विभाग की मदद के बिना ही ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए हाथियों को भगाने का प्रयास किया।


धर्मजयगढ़ वन मंडल में लगातार हाथियों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे आसपास के गांवों में डर का माहौल है। किसानों की मेहनत और फसलें बर्बाद हो रही हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
क्या वन विभाग समय रहते इस समस्या का हल निकालेगा? यह सवाल ग्रामीणों के मन में लगातार उठ रहे हैं। इस पर कार्रवाई होने तक इन गांवों के लोग और उनकी फसलें खतरे में बनी रहेंगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई