सूरजपुर में हाथी का हमला: झोपड़ी तोड़ी, 40 दिन के नवजात की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिकनी धरमपुर में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। जंगल में अकेले भटक रहा एक हाथी गुड़ की गंध से आकर्षित होकर एक अस्थायी झोपड़ी के पास पहुंचा और उसे तोड़ दिया। झोपड़ी के अंदर सो रहे प्रवासी मजदूर दंपती किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन उनका 40 दिन का नवजात बच्चा हाथी के पैरों तले कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कोटेसरा थाना क्षेत्र के ग्राम लोकरा निवासी ज्ञानी अपनी पत्नी और नवजात शिशु के साथ यहां गुड़ फैक्ट्री में मजदूरी करने आए थे। फैक्ट्री के पास ही उन्होंने अस्थायी झोपड़ी बनाई थी। रविवार रात एक बजे के करीब सोनगरा जंगल से भटका हाथी झोपड़ी की ओर आया और उसे तहस-नहस कर दिया।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी, लेकिन विभागीय टीम काफी देर बाद मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई और कहा कि यदि चेतावनी व्यवस्था समय पर सक्रिय होती, तो यह घटना टल सकती थी।

वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नियम अनुसार पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि प्रदान की। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग केवल घटना के बाद औपचारिकता निभाता है, लेकिन रोकथाम के लिए पुख्ता कदम नहीं उठाए जाते।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई