Elderly Man Hoping For Justice: न्याय की आस में बुजुर्ग,सिस्टम पर भरोसा डगमगाया

न्याय की गुहार

बिलासपुर जिले के कोटा तहसील से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, (Elderly Man Hoping For Justice जहाँ 72 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति प्रशासनिक कार्रवाई और कथित दबाव से परेशान होकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। यह मामला ग्राम बरद्वार निवासी रामेश्वर साहू से जुड़ा है, जिनका आरोप है कि नायब तहसीलदार द्वारा पारित आदेश के बाद से उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। रामेश्वर साहू का कहना है कि वे जिस भूमि पर पिछले 50 से 60 वर्षों से निवास कर रहे हैं, वह आबादी भूमि है और उस मकान का पट्टा पूर्व में जारी किया गया था।

पट्टा होने का दावा, फिर भी अवैध कब्जे का आरोप

इसके बावजूद अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए उन पर जुर्माना लगाया गया और मकान खाली करने का आदेश दिया गया। इस आदेश की जानकारी उन्हें काफी देर से मिली, जिसके बाद उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष अपील और स्थगन याचिका प्रस्तुत की। आरोप है कि अपील लंबित होने के बावजूद बिना किसी पूर्व सूचना के उनके मकान की बाउंड्रीवाल को जेसीबी से तोड़ दिया गया और घर को नुकसान पहुँचाया गया। पीड़ित ने पड़ोसियों पर मारपीट, धमकी और जमीन हथियाने के प्रयास का भी आरोप लगाया है।

प्रशासनिक कार्रवाई से त्रस्त बुजुर्ग, बिलासपुर में उठा न्याय का सवाल, (Elderly Man Hoping For Justice)

बुजुर्ग का कहना है कि उन्होंने पुलिस थाने से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार उत्पीड़न से वे और उनकी पत्नी भय और असुरक्षा में जीवन जीने को मजबूर हैं।अब पीड़ित ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। मामला संवेदनशील है, ऐसे में प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई