Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Dilapidated urban PHCs: आयुष्मान आरोग्य मंदिर में अव्यवस्था, इलाज के लिए जूझ रहे लोग

टूटी दीवारें, खाली दवा काउंटर,सिरगिट्टी पीएचसी की बदहाली उजागर

बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र से स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। (Dilapidated urban PHCs) सिरगिट्टी स्थित शासकीय शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर यानी अर्बन पी.एच.सी. हॉस्पिटल बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सिरगिट्टी का अर्बन पीएचसी बदहाल, (Dilapidated urban PHCs )

नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 10 गुरु गोविंद सिंह नगर सिरगिट्टी में स्थित यह हॉस्पिटल जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। अस्पताल की फर्श की टाइलें टूट चुकी हैं, दीवारों में दरारें आ गई हैं और शौचालयों की स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है। यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण बड़ी संख्या में मजदूर, कर्मचारी और आसपास के करीब 15 गांवों के ग्रामीण इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। इसके बावजूद यहां बीपी, शुगर, रैबीज इंजेक्शन जैसी सामान्य बीमारियों की दवाइयां तक उपलब्ध नहीं रहतीं।

कई बार मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ता है।इतना ही नहीं, अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की भी भारी कमी है, जिससे इलाज की व्यवस्था और कमजोर हो गई है। मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है या फिर निजी अस्पतालों की ओर रुख करना मजबूरी बन जाता है, स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अर्बन पी.एच.सी. भवन की तत्काल मरम्मत कराई जाए, जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और डॉक्टर व स्टाफ की नियुक्ति की जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक ठोस कदम उठाता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई