ED Effigy Burning : ED की कार्रवाई के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
ED Effigy Burning : नेहरू चौक पर जलाया पुतला सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

ED Effigy Burning : ED की कार्रवाई के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा शुक्रवार सुबह हिरासत में लिए जाने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर में युवा कांग्रेस के द्वारा नेहरू चौक में ईडी का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
ED Effigy Burning : नेहरू चौक पर जलाया पुतला सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
ईडी की टीम ने भिलाई स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर छापा मारकर चैतन्य बघेल को अपनी हिरासत में लिया। इस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ईडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और केंद्र सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
ED Effigy Burning : प्रदर्शन के दौरान पुलिस की तैनाती रही
यूथ कांग्रेस का कहना है कि चैतन्य बघेल को बिना ठोस सबूत के निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की कार्यवाही बंद नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की तैनाती रही, लेकिन स्थिति शांतिपूर्ण रही।





