जिस विमान से आप उड़ने वाले हैं, उसकी उम्र और सुरक्षा जांचने के आसान तरीके

नई दिल्ली:हालिया दिनों में विमान दुर्घटनाओं और इमरजेंसी लैंडिंग की बढ़ती घटनाओं ने यात्रियों में डर पैदा कर दिया है। ऐसे में यदि आप भी आने वाले समय में फ्लाइट से यात्रा करने वाले हैं, तो आप आसानी से उस विमान की उम्र और सुरक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी ऑनलाइन पता कर सकते हैं।

आपको बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने हैं। FlightRadar24, FlightAware, Airfleets.net और Planespotters.net जैसी वेबसाइट्स और ऐप्स की मदद से आप अपनी फ्लाइट के बारे में डिटेल्स जान सकते हैं। उदाहरण के तौर पर Flightradar24 वेबसाइट या ऐप खोलें, अपनी फ्लाइट का कोड या नाम दर्ज करें, फिर फ्लाइट के आइकन पर क्लिक करें। यहां से आपको उस विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर और उसकी उम्र की जानकारी मिल जाएगी।

आम तौर पर विमानों की सेवा जीवन सीमा लगभग 20 से 24 साल होती है, इसके बाद उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगते हैं। कुछ विमानों की उम्र 30 साल से भी अधिक होती है, लेकिन उन्हें लगातार मेंटेनेंस और रेट्रोफिट की मदद से उड़ान योग्य बनाए रखा जाता है। पुराने विमान में यात्रियों को कैबिन में घुटन, पुरानी लाइटिंग, घिसी-पिटी सीटें और खराब शौचालय जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि पुराने विमानों को नियमित और सख्त मेंटेनेंस की जरूरत होती है ताकि उनकी सुरक्षा बनी रहे। इसलिए यात्रा से पहले विमान की उम्र और मेंटेनेंस रिकॉर्ड की जांच करना यात्रियों के लिए बहुत जरूरी है। यह कदम आपकी यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने में मदद करेगा।

इस प्रकार के ट्रैकिंग टूल्स खासकर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद हैं जो अक्सर फ्लाइट से यात्रा करते हैं और अपनी सेफ्टी व सफर के अनुभव को बेहतर बनाना चाहते हैं। अपनी फ्लाइट से जुड़ी जानकारी लेकर आप किसी भी अप्रत्याशित समस्या से बच सकते हैं और यात्रा का बेहतर आनंद उठा सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button