धरती के ऐसे जीव जिनकी उम्र है 200 साल….

कहते हैं, जिंदगी लंबी नहीं, बड़ी होनी चाहिए, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि धरती पर कुछ ऐसे जीव हैं जो न सिर्फ लंबी बल्कि सदी पार करने वाली ज़िंदगी जीते हैं, तो?
जी हां, दुनिया में ऐसे भी चमत्कारी जानवर है, जिनकी उम्र कम से कम 100 साल, और कुछ तो 200 साल तक होती है
तो आइए, जानते हैं उन जीवों के बारे में, जो समय की रफ्तार को मात देकर, शतायु से भी आगे निकल जाते हैं
1. कोइ मछली – जल की रानी, उम्र में महारानी
कोइ फिश न सिर्फ खूबसूरती में बेमिसाल है, बल्कि लंबी उम्र में भी! अपने नारंगी रंग और खूबसूरत पैटर्न के लिए मशहूर कोइ मछली की सबसे लंबी उम्र 226 साल रिकॉर्ड की गई है
2. गैलापागोस कछुआ – धीरे चलता है, मगर लंबा जीता है! यह विशालकाय कछुआ औसतन 120 साल तक ज़िंदा रहता है।
कुछ उदाहरणों में तो इसकी उम्र 150 साल से भी ज़्यादा पाई गई है
3. बोहेड व्हेल – समंदर की बूढ़ी रानी
बोहेड व्हेल, यानी दुनिया के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले स्तनधारी जीवों में से एक। आर्कटिक महासागरों की सर्द हवाओं में ये व्हेल 200 साल तक जीवित रह सकती है।वैज्ञानिक मानते हैं कि इनका धीमा मेटाबोलिज्म इन्हें इतनी लंबी उम्र देता है
4. कांटेदार समुद्री अर्चिन – गहरे समुद्रों में छुपा ये छोटा सा जीव – दिखने में तो सामान्य, लेकिन उम्र में असाधारण होता है
लाल, बैंगनी, काले रंगों में मिलने वाला ये समुद्री अर्चिन अक्सर 100 साल तक जीवित रहता है
जहां इंसान तकनीक और दवाइयों के सहारे लंबी उम्र पाने की कोशिश कर रहा है,
वहीं ये जीव प्राकृतिक जीवनशैली, धीमे रूटीन और अनुकूलन शक्ति के दम पर सदी दर सदी जी रहे हैं





