शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर दुर्ग ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, अब तक 10 लाख से ज्यादा का चालान

दुर्ग: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर अब ट्रैफिक पुलिस सख्त हो गई है। दुर्ग पुलिस ने पिछले 27 दिनों में 103 लोगों को ड्रंक एंड ड्राइव करते पकड़ा है और हर एक पर 10 हजार रुपए का चालान काटा गया है। अब तक कुल 10 लाख 30 हजार रुपए का चालान वसूला जा चुका है।

एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा ने बताया कि ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ अभियान के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। नियम तोड़ने वालों को पहले समझाया जा रहा है और फिर सख्त चालानी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण शराब पीकर गाड़ी चलाना है, इसलिए खासकर रात के समय जिले के अलग-अलग इलाकों में चेकिंग पॉइंट लगाकर जांच की जा रही है। यह अभियान रोज शाम 6 बजे से देर रात तक चलता है।

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button