Dry day confirmed: होली पर नहीं छलकेगा जाम, मुख्यमंत्री ने की ‘ड्राई डे’ की पुष्टि…

विपक्ष के विरोध और असमंजस के बाद सरकार का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में आगामी होली पर्व पर शराब दुकानों के संचालन को लेकर (Dry day confirmed) पिछले कुछ दिनों से जारी अनिश्चितता के बाद अब सरकार ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आधिकारिक तौर पर यह ऐलान किया है कि होली के पावन पर्व पर प्रदेश में ‘ड्राई डे’ पूरी तरह बरकरार रहेगा और इस दिन राज्य की समस्त शराब दुकानें बंद रहेंगी। गिरौदपुरी में बाबा गुरुघासीदास की गुरुगद्दी के दर्शन के उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्राई डे को निरस्त करने का कोई सवाल ही नहीं उठता; शासन की प्राथमिकता त्योहार को शांति और परंपरा के साथ संपन्न कराना है।

प्रशासन ने कसी कमर, (Dry day confirmed) 

विदित हो कि हाल ही में होली पर शराब दुकानें खुली रखने की संभावना वाली खबरों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी थी, जिस पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे प्रदेश की संस्कृति के खिलाफ बताया था। अब मुख्यमंत्री के इस स्पष्टीकरण के बाद न केवल राजनीतिक विवाद पर विराम लग गया है, बल्कि जिला प्रशासनों ने भी होली के दिन शराब की अवैध बिक्री और दुकानों को बंद रखने के लिए सख्ती से मॉनिटरिंग शुरू कर दी है, ताकि प्रदेश में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई