UAE से भारत लाया गया ड्रग तस्कर मुस्तफा कुब्बावाला, CBI और इंटरपोल की बड़ी सफलता

मुंबई – इंटरपोल के रेड नोटिस में शामिल ड्रग तस्कर मुस्तफा कुब्बावाला को CBI और अबू धाबी की नारकोटिक्स एजेंसी के संयुक्त ऑपरेशन में UAE से भारत लाया गया है। मुंबई पुलिस की एक चार सदस्यीय टीम 7 जुलाई को दुबई रवाना हुई थी और 11 जुलाई को आरोपी को लेकर मुंबई लौटी।

CBI की मदद से आरोपी की UAE में जियो-लोकेशन की गई और फिर प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को तेज किया गया। मुस्तफा कुब्बावाला पर आरोप है कि उसने विदेश में रहते हुए महाराष्ट्र के सांगली में एक सिंथेटिक ड्रग फैक्ट्री संचालित की, जहां से 126.141 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2.52 करोड़ रुपये है।

इस मामले में मुंबई के कुर्ला पुलिस स्टेशन में एफआईआर क्रमांक 67/2024 दर्ज की गई थी। आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। CBI ने 25 नवंबर 2024 को इंटरपोल के जरिए रेड नोटिस जारी करवाया था, जिसके बाद 19 जून 2025 को अबू धाबी एजेंसी ने भारत को सूचना दी कि वह आरोपी को लेने के लिए टीम भेजे।

CBI के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में इंटरपोल चैनलों के जरिए 100 से ज्यादा वांछित अपराधियों को भारत लाया जा चुका है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button