DRM’s Surprise Inspection: क्या आपकी बेटियां इसका इस्तेमाल कर सकती हैं?
DRM का तीखा सवाल...

पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के नवनियुक्त डीआरएम राकेश रंजन अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। (DRM’s Surprise Inspection) बिना पूर्व सूचना हुए इस दौरे में स्टेशन की अव्यवस्थाएं खुलकर सामने आ गईं। निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित शौचालय की गंदगी देखकर डीआरएम बुरी तरह नाराज हो गए। उन्होंने स्टेशन मास्टर से तीखे सवाल करते हुए कहा “क्या मैं, आपकी पत्नी या आपकी बेटियां इस शौचालय का इस्तेमाल कर सकती हैं?
DRM का सरप्राइज रेड,पेंड्रारोड स्टेशन में मचा हड़कंप,
डीआरएम ने साफ निर्देश दिए कि या तो शौचालय को तुरंत साफ कराया जाए, या फिर उसे बंद घोषित किया जाए। (DRM’s Surprise Inspection) यात्रियों ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे धीमे निर्माण कार्य और टिकट काउंटरों की कमी की शिकायत भी की। डीआरएम ने भरोसा दिलाया कि कार्य में तेजी लाई जाएगी और यात्रियों की सुविधाओं में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।





