भाई को राखी बांधने नहीं जाना’, पति ने रोका फिर भी नहीं मानी, काट दी पत्नी की नाक

हरदोई जिले में गुस्से में आकर एक पति ने अपने मुंह से पत्नी की नाक काट ली. रक्षाबंधन के दिन पत्नी भाई को राखी बांधने के लिए मायके जाने की जिद कर रही थी, जिससे परेशान होकर पति ने पत्नी की नाक काट दी. घटना के बाद पत्नी ने पति के खिलाफ कोतवाली देहात में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के बनियानी पुरवा गांव गांव का है. रक्षाबंधन के दिन मायके जाने की जिद के चलते गांव निवासी राहुल का उसकी पत्नी के साथ विवाद हो गया. राहुल की पत्नी अनीता का आरोप है कि वह अपने भाई को राखी बांधने के लिए मायके बेहटा गोकुल जाना चाहती थी, लेकिन उसका पति राहुल उसे जाने से मना कर रहा था. इसी को लेकर दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गया और जमकर लड़ाई-झगड़ा होने लगा.

लखनऊ ट्रामा सेंटर किया रेफर

इसी दौरान गुस्से से तमतमाए पति राहुल ने पत्नी अनीता की पहले तो पिटाई की, फिर बाद में उसकी नाक काटकर मौके से फरार हो गया. खून से लथपथ अनीता को देखकर परिवार के लोगों ने उसे हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. रक्षाबंधन पर अक्सर शादीशुदा बहनें अपने भाई को राखी बांधने के लिए मायके जाती रहती हैं, लेकिन शायद पति राहुल को यह मंजूर नहीं था.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई