Dispute regarding money: दो युवकों को उधार का पैसा वापस मांगना पड़ा महंगा, गुपचुप ठेले वाले ने धारदार हथियार से किया हमला, दोनों की हालत गंभीर

Dispute regarding money (जशपुर) : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। जहां पर उधारी के रूपये को मांगने पर दो लोगों पर गुपचुप ठेला व्यवसायी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के रायगढ़ रोड का है। वहीं बीते दिनों रायपुर में आपसी विवाद में एक बदमाश ने अपने दोस्त के जांघ पर कैंची से वार कर दिया था। हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया था।

यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का था। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शेख जफर उर्फ झोलटू और पीड़ित युवक प्रेम यादव के बीच विवाद चल रहा था। झोलटू का कहना था कि, जब वह जेल में था तो उसका दोस्त प्रेम उससे मिलने नहीं आया। इसी बात से नाराज झोलटू ने शुक्रवार की दोपहर अपने दोस्त प्रेम पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में प्रेम घायल हो गया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button