तोरवा में सनसनीखेज हत्याकांड: उधारी के लिए युवक का अपहरण, मारपीट और हत्या, चार गिरफ्तार

तोरवा थाना क्षेत्र मे हुई युवक की हत्या के मामले मे पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है जहाँ उधारी की रकम न चुकाने के कारण चार युवकों ने तोरवा निवासी हरिओम सिंह से मारपीट कर उसे गंभीर अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया था. जिसका सिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गया था.. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी जिस पर पुलिस ने आरोप को गंभीरता से लेते हुए इस मामले मे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.आरोपी सुयश राजपूत,शक्षम पांडे,तुषार मजूमदार,संतोष सोनीको गिरफ्तार कर पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश किया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने मृतक हरि ओम सिंह का पहले अपहरण किया बाद में उससे मारपीट कर सड़क किनारे फेक फरार हो गए.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button