Dispute between B.Tech students: बीटेक छात्रों के बीच विवाद, एक पक्ष ने पुलिस पर भी मारपीट का लगाया आरोप

Dispute between B.Tech students (बिलासपुर) : बिलासपुर के सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में बीटेक छात्रों के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब एक छात्र के घर के बाहर अन्य छात्रों ने जमकर हंगामा किया। मामला तब और बढ़ गया जब विवाद के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने गए छात्र के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा हुज्जतबाजी की घटना सामने आई।

इससे आक्रोशित छात्र देर रात एसपी ऑफिस पहुंच गए, जहां उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस हुई। छात्रों ने हंगामा करने वाले छात्रों और पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। यह पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है, और छात्रों द्वारा उठाए गए इस मुद्दे से यूनिवर्सिटी परिसर में तनाव का माहौल है। अब सभी की नजर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button