धरती आबा अभियान: जनकल्याण शिविरों में 584 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

महासमुंद: धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 17 जून को महासमुंद जिले के चार चयनित गांवों—टेडिनारा, गोपालपुर, रूमकेल और डुडुमचुवा में जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया गया। पहले ही दिन कुल 584 ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला।

शिविरों में आधार कार्ड बनाने और संशोधन के लिए 123 लोगों ने आवेदन किया, वहीं 50 लोगों को सहज कार्ड जारी किए गए। आयुष्मान भारत योजना के तहत 20 लोगों को स्वास्थ्य सुविधा से जोड़ा गया। इसके अलावा 96 जाति प्रमाण पत्र और 98 निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए।

किसानों को भी योजनाओं का लाभ मिला। 6 किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन स्वीकृत हुए और 3 किसानों का पीएम किसान सम्मान निधि में पंजीकरण हुआ। बैंक खाता खोलने के लिए 5 आवेदन आए, जबकि वृद्धावस्था पेंशन के 4, विधवा पेंशन के 9 और दिव्यांग पेंशन के लिए भी आवेदन दर्ज किए गए।

बीमा योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 4 और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 6 लोगों ने हिस्सा लिया। मनरेगा योजना के तहत 5 ग्रामीणों को रोजगार मिला और पीएम मातृत्व वंदना योजना का लाभ 3 महिलाओं को दिया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं में टीकाकरण, आईसीडीएस, सिकल सेल की जांच व परामर्श के माध्यम से 158 लोगों को सुविधा दी गई।

शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन, पटवारी, कृषि विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। यह अभियान 30 जून तक जिले के अन्य चयनित गांवों में भी जारी रहेगा।

ग्राम रूमकेल की भुवनेश्वरी ध्रुव, मोतिम ध्रुव और धनगांव की रोमा निषाद जैसी लाभार्थियों ने खुशी जताते हुए कहा कि शिविर से उन्हें तुरंत लाभ मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई