धनुष–कृति की तेरे इश्क में को फ्लॉप से बचने चाहिए कम से कम 115 करोड़

आनंद एल. राय के निर्देशन में बनी फिल्म तेरे इश्क में इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है. रांझणा फेम डायरेक्टर की इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन पहली बार लीड जोड़ी के रूप में नजर आए हैं. फिल्म में रांझणा के मुरारी के किरदार में जीशान अय्यूब भी दिखे हैं, जो दोनों फिल्मों को कहानी के स्तर पर जोड़ते हैं. इसी कनेक्शन की वजह से दर्शकों के बीच इसे लेकर दिलचस्पी और बढ़ गई है.
ओपनिंग डे पर फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. पहले दिन तेरे इश्क में ने 16 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का कुल बजट करीब 85 करोड़ रुपये है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर औसत का टैग पाने के लिए फिल्म को कम से कम 100 करोड़ रुपये का कारोबार करना होगा.
हालांकि, हिट का दर्जा पाने के लिए फिल्म को कम से कम 115 करोड़ रुपये कमाने की जरूरत होगी. वहीं, सुपरहिट बनने के लिए इसका कलेक्शन 130 करोड़ रुपये तक पहुंचना जरूरी है. जिस तरह की शुरुआत इस फिल्म ने की है, उसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.
साल 2013 में आई रांझणा 30 करोड़ के बजट में बनी थी और उसने कुल 60.22 करोड़ रुपये की कमाई की थी. शुरुआती रुझान से लग रहा है कि तेरे इश्क में जल्द ही अपने पुराने रिकॉर्ड से आगे निकल सकती है और बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत आंकड़े की तरफ बढ़ रही है.
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों का यह प्यार आने वाले दिनों में फिल्म को किस मुकाम तक पहुंचाता है और क्या यह 2027 वर्ल्ड कप की चर्चाओं के बीच साल के अंत का सबसे बड़ा हिट क्लैश साबित होती है.





