Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

धमतरी: मंदिरों में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, सोना-चांदी और नकदी बरामद

धमतरी। शहर और कुरूद इलाके के मंदिरों में पिछले एक महीने से हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा माल भी बरामद कर लिया है।

22 जून की रात चंडी मंदिर कुरूद से सोने-चांदी के आभूषण और 5,000 रुपये नकद चोरी हुए थे। इस मामले की रिपोर्ट जितेन्द्रनाथ योगी ने थाना कुरूद में दर्ज कराई थी। केस दर्ज होते ही पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और मामले में अपराध क्रमांक 165/25, धारा 331(4), 305(घ), और 111 बीएनएस के तहत कार्रवाई की।

तकनीकी और मैदानी जांच से मिली सफलता

एसपी परिहार के निर्देश पर कुरूद थाना, कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले, तकनीकी विश्लेषण किया और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों को पकड़ा। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी जाहिर उर्फ समीर खान पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ बसना और सरायपाली थानों में भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं।

चोरी को माना गया संगठित अपराध

पुलिस ने इस पूरे मामले को सिर्फ साधारण चोरी न मानते हुए इसे एक पूर्व नियोजित संगठित अपराध माना है। इसलिए सभी आरोपियों के खिलाफ नई आपराधिक संहिता की धारा 111 बीएनएस भी जोड़ी गई है, ताकि सख्त सजा सुनिश्चित की जा सके।

गिरफ्तार आरोपियों ने सात मंदिरों में चोरी की बात कबूल की है।

1. रत्नेश्वरी मंदिर, धमतरी – ₹10,500 नकद (18 मई)

2. श्रीराम मंदिर, धमतरी – ₹4,000 और चांदी की चरण पादुका (29 मई)

3. नागेश्वर मंदिर, धमतरी – ₹30,000 नकद (6 जून)

4. छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर, कुरूद – ₹3,000 नकद (13 जून)

5. शिव मंदिर, धमतरी – ₹2,000 नकद (21 जून)

6. काली मंदिर, धमतरी – ₹1,000 नकद (21 जून)

7. चंडी मंदिर, कुरूद – सोने का मुकुट, लॉकेट, चरण पादुका और ₹5,000 नकद (22 जून)

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

1. जाहिर उर्फ समीर खान (35 वर्ष)

2. अफरोज खान (28 वर्ष) – जाहिर की पत्नी

3. मोहम्मद मुनाफ खत्री (48 वर्ष)

4. ताहिरा बानो (48 वर्ष) – मुनाफ की पत्नी

(सभी आरोपी कबीर नगर, बसना और मकेश्वर वार्ड, धमतरी के निवासी हैं)

पुलिस की इस कार्रवाई से मंदिरों में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई