लोरमी में होगा विकास कार्य, डिप्टी सीएम साव के प्रयासों से मिले 1.26 करोड़

रायपुर। लोरमी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का किया जाएगा। डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रयास ने 1.26 करोड़ रुपए जारी किया है। लोरमी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी सुविधाओं का निार्मण कयिा जाएगा।
डिप्टी सीएम की पहल पर ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व एमसीएच की मरम्मत और उन्नयन के लिए 20 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। लालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए दस लाख रुपए और डोंगरीगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए आठ लाख रुपए भी मरम्मत और उन्नयन कार्यों के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत बनाने में सहायता मिलेगी।
यहां पर होगा सड़को का निर्माण
- सिलतरा (गाड़ाटोला) और डिंडौरी (चि.) में प्रत्येक में सात लाख 80 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
- फुलवारी कला में सीसी रोड के लिए दस लाख 40 हजार रुपए और गुरुवाईन डबरी में 15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
- बघनीभांवर, बघर्रा और जमुनाही में भी सीसी रोड हेतु प्रत्येक गांव के लिए आठ लाख 33 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।
- प्राधिकरण ने लोरमी स्थित जनपद पंचायत कार्यालय की मरम्मत और उन्नयन के लिए 12 लाख रुपए तथा गुरुवाईन डबरी में नाली निर्माण के लिए दस लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।
253 कार्यों के लिए 18 करोड़ 23 लाख 85 हजार रुपए मंजूर
सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता वाली छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रस्तावों पर मुहर लगाते हुए प्रदेशभर में 253 कार्यों के लिए 18 करोड़ 23 लाख 85 हजार रुपए मंजूर किए हैं। इन कार्यों से गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलने के साथ ही स्थानीय जरूरतों की पूर्ति भी होगी। प्राधिकरण द्वारा जन आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सीसी सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, पुलिया निर्माण, मुक्तिधाम निर्माण, प्रतीक्षालय शेड निर्माण, सिंचाई कूप निर्माण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, रंगमंच निर्माण तथा नाली निर्माण के साथ ही उन्नयन एवं मरम्मत के कार्य प्राथमिकता से स्वीकृत किए गए हैं।





